फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stunt driving backfires; FIR registered against three car drivers.

Faridabad News: स्टंटबाजी पड़ी भारी, तीन कार चालकों पर एफआईआर दर्ज

Wed, 31 Dec 2025 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Stunt driving backfires; FIR registered against three car drivers.
फरीदाबाद। धर्मा ढाबा से सेक्टर-12 डीसी कार्यालय की ओर जाने वाली प्रमुख सड़क पर चलती कारों में स्टंट करना युवाओं को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सेंट्रल थाना पुलिस हरकत में आ गई और तीन कार चालकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अब आरोपितों के वाहनों की तलाश कर रही है और उन्हें जब्त किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। चार दिन पहले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें लड़के-लड़कियां चलती कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आ रहे थे। वहीं कार चालक खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे थे, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सेंट्रल थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, थाना प्रभारी ने बताया कि कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य माध्यमों से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक चलती कारों में स्टंटबाजी करते हुए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते दिखाई दे रहे हैं। जांच में सामने आया कि यह वीडियो 27 दिसंबर को शाम करीब 4:30 बजे का है। वीडियो में तीन कारें स्टंट करती हुई नजर आ रही हैं, जिनमें एक दिल्ली नंबर और दो हरियाणा नंबर की गाड़ियां शामिल हैं। ये युवक धर्मा ढाबा, सेक्टर-12 से सेक्टर-12 कोर्ट रोड की ओर जाते समय स्टंट कर रहे थे। पुलिस ने तीनों कार चालकों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed