{"_id":"6af5f80f058e960ab90a7d9f","slug":"students-will-raise-awareness-by-creating-posters-about-hiv-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85105-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एचआईवी पर पोस्टर बनाकर जागरूक करेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एचआईवी पर पोस्टर बनाकर जागरूक करेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
20 नवंबर को राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय में होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एचआईवी संक्रमण के प्रति जागरूकता फैलाने और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के लिए जिले में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें 200 से अधिक विद्यार्थी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसमें जिले के 70 से अधिक निजी और राजकीय स्कूलों के आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 20 नवंबर को सेक्टर-28 स्थित राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। जिला स्तर के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
प्रतियोगिता से पहले विभिन्न स्कूलों में स्कूल स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थी एचआईवी से संबंधित विषयों पर पोस्टर तैयार करेंगे। स्कूल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके लिए स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की जानकारी देने और उनकी तैयारी कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विजेता को मिलेगा तीन हजार
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इनमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को तीन हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को दो हजार रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को एक हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इस तरह विजेताओं को कुल छह हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।