फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students will be aware of important days and main news in prayer meeting

Faridabad News: टॉप बॉक्स या बॉटम प्रार्थना सभा में महत्वपूर्ण दिवस और मुख्य समाचार से रु-ब-रु होंगे छात्र

Wed, 12 Jul 2023 05:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 12 Jul 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
Students will be aware of important days and main news in prayer meeting
प्राचीन क्षेत्रीय खेलों को सीखेंगे स्कूली विद्यार्थी, निर्देश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय स्कूलों में प्राचीन क्षेत्रीय खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। बच्चों में सुधार, सर्वांगीण विकास, बौद्धिक स्तर को बढ़ाने, सीखने के अलावा विद्यालय शिक्षण में खेल एवं शारीरिक शिक्षा को जोड़ा जाएगा। विद्यालयों में पारंपरिक क्षेत्रीय खेल जैसे गुलेल, कंचा, कितकित व लट्टू आदि को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं, विद्यालय के प्रार्थना के अलावा आज का सुविचार, महत्वपूर्ण दिवस, प्रश्नोत्तरी के साथ तीन मिनट तक न्यूज हेडलाइन (मुख्य समाचार) भी बताया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को दिशानिर्देश जारी कर दिया है।
विभाग की ओर से सोमवार से शनिवार तक स्कूलों के लिए शेड्यूल तैयार किया जाएगा। इस दौरान पीटी, एरोबिक्स, योग, दिमागी कसरत वाली प्रश्नोत्तरी और अन्य कई प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। इसके लिए स्कूल के मुख्य शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाएगा, जो सभी कार्यक्रम को समय-समय पर आयोजित कराएंगे। वहीं, ग्रामीण खेलों को भी बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान कबड्डी, खो-खो जैसी खेलों का भी स्कूल में आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन

खेल-खेल में पढ़ाया जाएगा
बच्चों को नई शिक्षा नीति के तहत राजकीय स्कूल में पढ़ने वाली पहली से तीसरी कक्षा तक के छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषय को खेल-खेल में पढ़ाया जाएगा। बच्चों के लिए बुनियाद साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) को विशेष महत्व दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों को लेसन प्लान बनाना होगा
विभागीय अधिसूचना के तहत कक्षा से पहले शिक्षकों को सभी विषयों के लिए पढ़ाने के लिए प्लान तैयार करना होगा। प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर के आधार पर ही कक्षा के दौरान अध्यापन कार्य होगा।

वर्जन
नई शिक्षा नीति के तहत कई योजनाएं शुरू की जा रही है। इसी क्रम में स्कूलों विद्यार्थियों के मानिसक और शारीरिक विकास के लिए यह योजना शुरू किया जा रहा है।
- जलवंत सिंह, वरिष्ठ अधिकारी डाइट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed