{"_id":"6a625f62d6f7ee4ac105f263","slug":"students-will-be-able-to-change-their-trade-before-the-second-round-of-counseling-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75596-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दूसरे राउंड की काउंसलिंग से पहले ट्रेड बदल सकेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दूसरे राउंड की काउंसलिंग से पहले ट्रेड बदल सकेंगे छात्र
विज्ञापन
दाखिला पोर्टल पर बृहस्पतिवार को रिक्त सीटों का ब्योरा जारी कर दिया गया
संवाद न्यूज एजेेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला पाने की होड़ जारी है। पहले दौर में सीट अलॉटमेंट के बाद छात्र अब दूसरे राउंड की काउंसलिंग की तैयारी में जुट गए हैं। दाखिला पोर्टल पर बृहस्पतिवार को रिक्त सीटों का ब्योरा जारी कर दिया गया, जिससे छात्र यह जान सकेंगे कि किस संस्थान और किस ट्रेड में कितनी सीटें खाली बची हैं।
वेबसाइट पर छात्र न सिर्फ खाली सीटों का विवरण देख सकेंगे, बल्कि यह भी समझ पाएंगे कि किस ट्रेड में प्रतिस्पर्धा ज्यादा है और किसमें कम आवेदन आए हैं। जिन ट्रेडों में आवेदनों की संख्या ज्यादा है और प्रतिस्पर्धा कड़ी है, वहां छात्र रिक्त सीटों का गणित समझकर अपनी पसंद (विकल्प) में बदलाव भी कर सकेंगे। बतादें कि पहले चरण की काउंसलिंग में 1200 से अधिक छात्रों को सीटें आवंटित की गई थीं। इनमें 25 प्रतिशत से अधिक सीटें कोपा और इलेक्ट्रीशियन जैसी लोकप्रिय ट्रेडों के खाते में गईं। वहीं, मैकेनिज्म और इलेक्ट्रिक जैसी ट्रेडों में आवेदनों की कमी के चलते महज एक से दो प्रतिशत सीटें ही अलॉट हो सकी थीं।
छात्रों से बातचीत
पहले राउंड में मनपसंद ट्रेड नहीं मिली थी। अब खाली सीटों का ब्योरा देखकर अपनी चॉइस अपडेट करूंगा ताकि दूसरे राउंड में दाखिला पक्का हो सके। -अभिनव, छात्र
विज्ञापन
कोपा ट्रेड में काफी कंपटीशन है। अगर इस बार भी खाली सीटें कम दिखीं, तो मैं दूसरी पसंदीदा ट्रेड का विकल्प चुनने के बारे में सोचूंगा। -सौरभ, छात्र
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड मेरी पहली पसंद है। वेबसाइट पर सीटों का डेटा देखकर फॉर्म एडिट करने की सुविधा मिलने से हम जैसे छात्रों को बहुत राहत मिलेगी। -अनस खान, छात्र
कम कटऑफ वाली ट्रेडों की जानकारी मिलने से फायदा होगा। दूसरे दौर में सही ट्रेड चुनकर आईटीआई में अपनी सीट सुरक्षित करना ही मेरा मुख्य लक्ष्य है। -विकास, छात्र