{"_id":"667817ac438e9e416d02eed8","slug":"students-studying-in-government-schools-two-kilometers-away-will-get-transportation-facilities-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26495-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो किमी दूर सरकारी स्कूलों में पढ़ने विद्यार्थियों को मिलेंगी यातायात सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो किमी दूर सरकारी स्कूलों में पढ़ने विद्यार्थियों को मिलेंगी यातायात सुविधाएं
विज्ञापन
- पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मुफ्त में घर से स्कूल व घर छोड़ेगा स्कूल वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के दो किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित राजकीय स्कूलों में पढ़ने के लिए पहली से बारहवीं तक के बच्चों को अब स्कूल स्तर पर ही वाहन मुहैया कराया जाएगा, जो विद्यार्थियों को घर से स्कूल ले जाने और उन्हें मुफ्त में घर पर छोड़ेगा। इसके लिए सभी स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से रूट मैप तैयार करके मांगा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर जरूरत मंद विद्यार्थियों को यह सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में दूर से पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना शुरू की है। इस के तहत स्कूल से दो किलोमीटर की दूरी से आने वाले विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें तुरंत प्रभाव से यातायात सुविधाएं मुहैया कराने को निर्देश जारी किए हैं। नि:शुल्क परिवहन व्यवस्था का लाभ देने के लिए डाटा एमआईएस पोर्टल पर ट्रांसपोर्ट लिंक किया जा रहा है, जो विद्यार्थी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उनका डाटा दूरी के साथ ट्रांसपोर्ट लिंक पर वाहनों की सूची सहित अपलोड करें, ताकि पात्र छात्र-छात्राओं को योजना का समय पर लाभ मिल सके।
वर्जन
स्कूल स्तर पर ऐसे विद्यार्थियों की सूची तैयार की जा रही है। स्कूल प्रबंधन की ओर से ऐसे छात्रों को मुफ्त यातायात की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए रूट मैप तैयार किया जा रहा है। - महेंद्र कुमार, खंड जिला शिक्षा अधिकारी