फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students showcased their talent at a Ghazal symposium on the death anniversary of Dushyant Kumar.

Faridabad News: दुष्यंत कुमार की पुण्यतिथि पर गजल संगोष्ठी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 05 May 2026 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent at a Ghazal symposium on the death anniversary of Dushyant Kumar.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में मंगलवार को हिंदी विभाग और हिंदी साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में गजलकार दुष्यंत कुमार की 50वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर दुष्यंत स्मृति राष्ट्रीय गजल संगोष्ठी एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं के भीतर छिपे साहित्य प्रेम को मंच मिला।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण काव्य पाठ प्रतियोगिता रही, जिसमें महाविद्यालय के 17 विद्यार्थियों ने दुष्यंत कुमार की गजलों और स्वरचित रचनाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें अनन्या ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि जतिन गोयल दूसरे और आलम तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे वरिष्ठ गजलकार हरेराम समीप ने कहा कि दुष्यंत कुमार की गजलें आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रमोद शर्मा ने उन्हें हिंदी गजल का वास्तविक प्रस्तोता बताया। कार्यक्रम के निर्देशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने विद्यार्थियों को साहित्य से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान राहुल शिवाय ने अपनी गायकी से दुष्यंत कुमार की गजलों को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed