Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students reached the Saral Kendra and JC Bose University.

Faridabad News: सरल केंद्र और जेसी बोस विवि पहुंचे छात्र

Tue, 17 Nov 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Students reached the Saral Kendra and JC Bose University.
फरीदाबाद। समयपुर स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सोमवार को शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सरल केंद्र और जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दौरा किया। भ्रमण का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली और वैज्ञानिक गतिविधियों की जानकारी देना था।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। सरल केंद्र में विद्यार्थियों ने सरकारी कार्यप्रणाली को समझा। उन्हें बताया गया कि सरल केंद्र आमजन को पारदर्शी और सुगम सरकारी सेवाएं प्रदान करता है। विद्यार्थियों ने वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रशासनिक कार्यों से जुड़े सवाल भी पूछे। इसके बाद उन्होंने जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। यहां विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं तकनीक से जुड़ी गतिविधियों और वैज्ञानिक अनुसंधान की जानकारी ली। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं को भी समझा।
विज्ञापन

इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना था। इसका लक्ष्य उन्हें किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना भी था। इस दौरान रसायन विज्ञान प्रवक्ता गौरव डागर और टीजीटी गणित अध्यापिका प्रतिभा मौजूद रहीं। प्रधानाचार्य राज कुमार बंसल ने कहा कि यह भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान और अनुभव को बढ़ाने वाला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed