फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students presented in full dress rehearsal of Republic Day

Faridabad News: फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान ठंड में बच्चों को जमीन पर बिठाया, कांपते रहे

Wed, 24 Jan 2024 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
Students presented in full dress rehearsal of Republic Day
प्रशासन ने हाड़ कंपाने वाली सर्दी में स्कूली विद्यार्थियों के लिए गद्दे तक नहीं बिछाए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर बुधवार को सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। रिहर्सल के दौरान स्कूली छात्राओं ने ठंड में ठिठुरने के बावजूद सांस्कृतिक कार्यक्रम में सतरंगी छटा बिखेरी। प्रशासन की ओर से उन्हें ठंड से बचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। वह खुले में जमीन पर बैठी रहीं, उनके लिए गद्दे तक नहीं बिछाए गए थे। इस दौरान तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे उपायुक्त विक्रम सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त आनंद शर्मा सहित शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे।



गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा झंडा फहराएंगे। इसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान स्कूली छात्रों ने देशभक्ति, सांस्कृतिक और लोकनृत्य का अभ्यास किया। परेड में पुलिस, स्काउट एंड गाइड पुलिस की करीब 14 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट का अभ्यास किया। मार्च पास्ट में बैंड की धुन ने वहां मौजूद लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं, पीटी प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें अलग-अलग स्कूलों के करीब दो हजार बच्चे शामिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को आयोजित अंतिम अभ्यास में किसी तरह की कमी नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन


अभ्यास के दौरान एनआइटी-2 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने गीत ''''''''मेरे घर राम आए हैं '''''''' और ''''''''मैं छोरी हरियाणे'''''''' पर प्रस्तुत दी। इसके अलावा एनआईटी-तीन राजकीय स्कूल की छात्राओं ने हरियाणवी गीत ''''''''छोरी में हरियाणे की'''''''', ओल्ड फरीदाबाद की छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य ''''''''कालो कूद पड़ो मेला में'''''''', सराय और एनआईटी-3 राजकीय स्कूल के छात्रों ने देश भक्ति और एनआईटी-5 राजकीय कन्या विद्यालय की छात्रा ने हरियाणवी नृत्य ''''''''मैं सू हरियाणे की छोरी'''''''' पर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन











परेड में दिखाया दमखम



पूर्वाभ्यास में एक दर्जन टुकड़ियों का नेतृत्व एसीपी मोनिका करेंगी। इनमें हरियाणा पुलिस (पुरुष- महिला), होम गार्ड, एनसीसी आर्मी लड़के वरिष्ठ और कनिष्ठ, एनसीसी नेवल लड़का व लड़की, एनसीसी नवल कनिष्ठ, भारत स्काउट्स, महिला गाइड, हिन्दुस्तान स्काउट तथा प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed