{"_id":"694c381f615325ce5004907a","slug":"students-of-the-district-are-giving-wings-to-their-dreams-through-the-super-100-scheme-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58686-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सुपर-100 योजना से जिले के छात्र दे रहे सपनों को उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सुपर-100 योजना से जिले के छात्र दे रहे सपनों को उड़ान
विज्ञापन
19 छात्रोंं का चयन आईआईटी, आईआईआईटी और एनआईटी जैसे शिक्षण संस्थानों में हुआ है
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सुपर-100 योजना जिले के गरीब तबके के छात्रों के लिए वरदान साबित हुई है। सीमित संसाधनों के दम पर इन छात्रों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) व राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जैसे शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के सपने को साकार कर दिखाया है। इन संस्थानों में पढ़कर जिले के छात्र अपने सपनों को उड़ान दे रहे हैं।
चार साल में हरियाणा सुपर 100 योजना के तहत अब तक जिले से 19 छात्रोंं का चयन हुआ है। ये छात्र आईआईटी मंडी, पटना, धनबाद, एनआईटी श्रीनगर, हमीरपुर और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज पटना, कोलकाता मेडिकल कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन कर रहे हैं। इनमें से कई छात्र अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में लाखों रुपये के पैकेज पर काम कर रहे हैं।
चयनित छात्रों में एनआईटी श्रीनगर के लिए कुनाल, एनआईटी हमीरपुर के लिए अदिति शर्मा, एनआईटी कुरुक्षेत्र के लिए पुष्पेंदर, कमल शर्मा, रजनीश, विवेक और एनआईटी राउरकेला के लिए नीलेश कुमार का नाम शामिल है। वहीं आईआईटी के लिए अभय, आदित्य कुमार, तनिष, नीतिश, आयुष दुबे, बादल मंडल, सुफ्ता परवीन और तनीषा का नाम शामिल है। इसके अलावा आकाश कुमार, प्रशांत वार्ष्णेय और रीतामंबरा कुमारी का चयन का एमबीबीएस कोर्स के लिए हुआ है।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार की पहल से बच्चों ने बिना किसी आर्थिक बोझ और महंगी कोचिंग के बड़ी सफलता हासिल की है। सिर्फ मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के बल पर इन बच्चों ने ऐसा इतिहास रचा है, जिसने लाखों छात्रों को नई उम्मीद दी है। खेतों और गांवों में पले-बढ़े ये बच्चे, जिनकी पढ़ाई कभी कमजोर इंटरनेट और पुराने मोबाइल तक सीमित थी आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।