फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students of more than 200 schools will not be able to participate in sports competitions

Faridabad News: 200 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थी खेल प्रतियोगिताओं में नहीं ले पाएंगे हिस्सा

Sat, 26 Jul 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Students of more than 200 schools will not be able to participate in sports competitions
स्कूल प्रबंधन की ओर से खेल फंड नहीं कराया गया है जमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित खंड व जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में करीब 200 स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेने से वंचित रह जाएंगे। शिक्षा विभाग में फंड जमा कराने की अंतिम तारीख तक मात्र 135 स्कूलों ने फंड जमा कराया है। 200 स्कूलों ने फंड जमा नहीं कराया है। इन स्कूल के विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कई निजी स्कूल संचालकों ने पिछले पांच वर्षों से खेल फंड जमा नहीं करवाया है। इससे निजी स्कूलों के पास शिक्षा विभाग का लाखों रुपये खेल फंड के तौर पर बकाया पड़े हैं। मालूम हो कि शिक्षा विभाग की ओर से जिले में एक अगस्त से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 25 जुलाई तक खेल फंड जमा करवाने का समय सीमा निर्धारित की थी। इसके बावजूद मात्र 135 स्कूलों ने खेल फंड जमा कराया है जबकि जिले में 350 से अधिक स्कूल हैं।
विज्ञापन



फंड जमा करवाना है जरूरी
निजी स्कूलों में छात्रों से खेल फंड लिया जाता है। स्कूलों में विज्ञान संकाय के छात्रों से 90 रुपये, बीकॉम संकाय के छात्रों से 72 रुपये व कला संकाय के छात्रों से 60 रुपये फंड लिया जाता है। इसके बाद भी शिक्षा विभाग के पास फंड जमा नहीं कराया जा रहा है। मालूम हो कि स्कूलों में छात्रों से जो दाखिला फीस ली जाती है उसमें से 15 प्रतिशत स्पोर्ट्स फंड विभाग के पास जमा करवाना होता है। इस फंड में से एक तिहाई स्कूल में जमा रहता है जबकि एक तिहाई जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिन स्कूलों ने खेल फंड अभी तक जमा नहीं कराया है उन स्कूलों के बच्चों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की स्वीकृति नहीं दी जाएगी। स्कूल संचालकों को 25 जुलाई तक खेल फंड जमा कराने का निर्देश दिया गया था। - हरवीर अधाना, शिक्षा खेल अधिकारी



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article