फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students of government schools will become familiar with the democratic system

Faridabad News: लोकतांत्रिक व्यवस्था से परिचित होंगे राजकीय स्कूलों के छात्र

Mon, 11 Sep 2023 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Students of government schools will become familiar with the democratic system
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था से परिचित कराने के लिए युवा संसद और युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें बल्लभगढ़, खेड़ीकला,फतेहपुर तग और तिगांव के राजकीय स्कूलों का चयन किया गया है। प्रत्येक स्कूल से करीब 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। जो इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से इसका आयोजन 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक किया जाएगा। युवा संसद प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 8वीं, 9वीं, 10वीं और कक्षा 11वीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। युवा संसद और ग्राम पंचायत कार्यक्रम की करीब 50 मिनट की होगी। इसमें 20 मिनट का प्रश्नकाल, शेष 30 मिनट-शपथ ग्रहण, निधन संबंधी उल्लेख, नए मंत्री का सदन से परिचय, विशेषाधिकार हनन, राज्य सभा से संदेश, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विधेयक-संकल्प-प्रस्ताव पर चर्चा, स्थगन प्रस्ताव, मत विभाजन एवं पारित करना आदि प्रक्रियाओं पर चर्च की जाएगी। वहीं, युवा संसद की भाषा में प्रतिभागी विद्यार्थी अपनी इच्छानुसार हिन्दी अथवा अंग्रेजी का उपयोग कर सकते हैं। इसके प्रत्येक स्कूल के छात्र और शिक्षकों को एससीईआरटी की ओर से प्रशिक्षित किया जाएगा। तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल समिति का गठन किया जाएगा। इसमें अनुशासन एवं मर्यादा पर 10 अंक, संसदीय प्रक्रियाओं का पालन पर 20 अंक, प्रश्नों एवं अनुपूरक प्रश्नों के लिए विषय चयन व उत्तर की गुणवत्ता पर 20 अंक, वाद-विवाद के विषयों के चयन पर 10 अंक, भाषा की गुणवत्ता एवं वाद-विवाद के स्तर पर 30 अंक और संपूर्ण प्रदर्शन के सामान्य मूल्यांकन पर 10 अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त वाले दल को सामूहिक ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र पुरस्कार में दिया जाएगा। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ स्पीकर, मंत्री की भूमिका, सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ता, वक्ता पक्ष एवं विपक्ष को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। शेष सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। मालूम हो कि जिला शिक्षा अधिकारी इसमें नोडल अधिकारी रहेंगे। जबकि, खंड शिक्षा अधिकारी को भी तैयार किया जाएगा। युवा संसद प्रतियोगिता में कार्यक्रम के दौरान संविधान संबंधित प्रश्नोत्तरी दर्शक दीर्घा से भी प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ ही शिक्षा विभाग की ओर से योजनाओं पर स्टॉल, प्रदर्शनी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्जन
युवा संसद और युवा ग्राम पंचायत का उद्देश्य छात्रों को जानकारी मुहैया कराना है। इसके लिए शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। पहले छात्र और शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलवंत सिंह, संयोजक डाइट पाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed