फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students learned about women's safety and legal rights.

Faridabad News: विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के बारे में जाना

Sat, 10 Oct 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Students learned about women's safety and legal rights.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को विद्यार्थियों ने महिला पुलिस थाना बल्लभगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें महिलाओं से जुड़े अपराधों, पुलिस की कार्यप्रणाली और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।


भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी सुनीता और एएसआई नीलम ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। उन्होंने साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और उत्पीड़न जैसी समस्याओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि ऐसी स्थिति में पीड़ित महिलाएं पुलिस से किस तरह मदद ले सकती हैं। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी तरह की हिंसा या उत्पीड़न होने पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन




यह शैक्षणिक भ्रमण अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सीएस वशिष्ठ के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. रेखा सैन और सदस्य डॉ. अनीता वशिष्ठ भी मौजूद रहीं। विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed