{"_id":"6ab2d0d7966c4c942701d5f4","slug":"students-highlighted-social-issues-through-a-play-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80728-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नाटक के जरिए विद्यार्थियों ने दिखाईं सामाजिक समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नाटक के जरिए विद्यार्थियों ने दिखाईं सामाजिक समस्याएं
विज्ञापन
विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में वैज्ञानिक सोच, पर्यावरण और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर दीं प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विज्ञान को किताबों से बाहर निकालकर सामाजिक मुद्दों से जोड़ने के लिए मंगलवार को सेक्टर-7 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में खंड स्तरीय विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यार्थियों ने नाटिका के माध्यम से वैज्ञानिक सोच के साथ पर्यावरण, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं पर जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संवाद, अभिनय और रचनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से अलग-अलग विषयों को दर्शकों के सामने रखा। प्रस्तुतियों में विज्ञान को आम जीवन से जोड़ने पर जोर दिया गया। प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल सेक्टर-55 की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल बल्लभगढ़ दूसरे और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्लभगढ़ तीसरे स्थान पर रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सतीश चौधरी रहे। विशिष्ट अतिथि प्राचार्या रवीन्द्र कौर और बांके बिहारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीकृष्ण ने की। आयोजक कुलदीप कुमार और अशोक कुमार रहे। निर्णायक मंडल में पूजा गोयल, संदीप रोहिल्ला और मनीष जैन शामिल रहे। सतीश चौधरी ने कहा कि नाटक के जरिए किसी समस्या को सरल और प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।