फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students gave SAT-3 exam without hassle, online event, question papers were sent on WhatsApp

छात्रों ने बिना परेशानी दी सैट-3 की परीक्षा, ऑनलाइन हो रहा आयोजन, व्हाट्सएप पर भेजे गए थे प्रश्नपत्र

Wed, 15 Dec 2021 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Students gave SAT-3 exam without hassle, online event, question papers were sent on WhatsApp
फरीदाबाद में घर पर ही ऑनलाइन परीक्षा देती बच्ची। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। जिले के राजकीय स्कूलों में बुधवार से स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट (सैट-3) की शुरूआत की गई। इसके तहत कक्षा चार से 10वीं तक के 50 हजार से अधिक छात्रों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा दी। अधिकारियों का कहना है कि पहली बार यह परीक्षा ऑनलाइन ली जा रही है। सुबह ही सभी छात्रों को व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्र भेज दिए गए थे। जिनके पास मोबाइल फोन नहीं हैं, उन्हें घर पर हार्ड कॉपी पहुंचाई गई। परीक्षा संपन्न होने के बाद छात्र अपने संबंधित शिक्षक को कॉपी देंगे।
विज्ञापन

जिले में 235 से अधिक प्राथमिक स्कूल हैं। जबकि एक सौ के आसपास माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं। यहां एक लाख से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं। बीते दो-तीन महीनों छात्र किस तरह से पढ़ाई की है। इसके लिए उनका मूल्यांकन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी ने बताया कि पहले दिन कक्षा चौथी के छात्रों ने गणित, पांचवीं में अंग्रेजी, छठी में विज्ञान, सातवीं में गणित, आठवीं और नौवीं में अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की गई। सभी परीक्षा ऑनलाइन ली गई। ऑनलाइन परीक्षा में छात्रों को कोई परेशानी नहीं हुई। जिन बच्चों को पूछे गए प्रश्नों को समझने में परेशानी आ रही थी, उन्हें ऑनलाइन ही शिक्षकों द्वारा समझाया गया। बृहस्पतिवार को कक्षा सातवीं के छात्रों के लिए सोशल साइंस, कक्षा आठवीं के छात्रों के लिए चित्रकला, होम साइंस व म्यूजिक विषयों की परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed