{"_id":"69efc8a9b35ff8571d088980","slug":"students-from-the-district-also-took-part-in-the-mahapanchayat-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68609-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: महापंचायत में जिले से भी छात्रों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: महापंचायत में जिले से भी छात्रों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
बल्लभगढ़। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर हिसार के क्रांतिमान पार्क में छात्र महापंचायत आयोजित हुई। इसमें हिस्सा लेने के लिए जिले से कई छात्र भी गए। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के युवा हल्काध्यक्ष बल्लभगढ़ सौराज अधाना के नेतृत्व में भारी संख्या में छात्र और युवा कार्यकर्ता उनके ऊचां गांव स्थित कार्यालय से हिसार रवाना हुए।
इस मौके पर सौराज ने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम से दुर्व्यवहार पर जजपा कार्यकर्ताओं में रोष भारी रोष है और हिसार की यह महापंचायत दोषी लोगों को दण्ड दिलवाके रहेगी। उन्होनें कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। जिस राज्य में पूर्व उपमुख्यमंत्री और एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ सरेआम दुर्व्यवहार हो सकता है, वहां आम आदमी अपनी सुरक्षा की उम्मीद किससे करें, यह केवल दुष्यंत चौटाला का अपमान नहीं, बल्कि हरियाणा की लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर हमला है। रवाना होने वालों में केशव,पवन, योगेश कुणाल, राहुल,भविष्य, दीपक व अमन सहित कई छात्र व युवा जजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। संवाद