फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students from Taiwan undertook an educational visit to the government school.

Faridabad News: ताइवान के विद्यार्थियों ने किया राजकीय विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

Fri, 03 Jul 2026 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Students from Taiwan undertook an educational visit to the government school.
ताइवान के विद्यार्थियों ने किया जिले के राजकीय विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण। स्त्रोत- स्कूृल।
भारतीय शिक्षा प्रणाली, संस्कृति और परंपराओं को समझा
विज्ञापन

फरीदाबाद। ताइवान की फ्यू जेन कैथोलिक यूनिवर्सिटी के शिक्षक एवं विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-10 का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रोफेसर म्याऊ ने किया। भ्रमण के दौरान विदेशी विद्यार्थियों ने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया तथा भारतीय शिक्षा प्रणाली, संस्कृति और परंपराओं को निकट से जाना। दोनों देशों के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक विरासत का परिचय दिया, जिससे आपसी समझ, सहयोग और मित्रता को नया आयाम मिला। विद्यालय की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं ताइवान से आए विद्यार्थियों ने भी अपनी संस्कृति पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा शिक्षा विभाग की विभिन्न पहलों जैसे निपुण हरियाणा, एफएलएन , सुपर-100, मिशन बुनियाद, दीक्षा पोर्टल तथा संपर्क स्मार्ट शाला आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामवीर शर्मा ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक आदान-प्रदान कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और वैश्विक दृष्टिकोण को सशक्त बनाते हैं। प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख प्रोफेसर म्याऊ ने विद्यालय के अनुशासित वातावरण, विद्यार्थियों की प्रतिभा तथा भारतीय संस्कृति की सराहना की। इस अवसर पर अंकित बंसल विद्यालय के अध्यापक रितु वर्मा, शर्मिला, देवेंद्र गौड़, पुरुषोत्तम भारद्वाज, जयवीर भाटी, अशोक मेहता सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed