फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students' creativity showcased in a 108-meter human Rangoli.

Faridabad News: 108 मीटर की मानव रंगोली में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता

Fri, 09 Oct 2026 01:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Students' creativity showcased in a 108-meter human Rangoli.
कार्यक्रम में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, सेवा और एकता का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को पढ़ाई से अलग सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधि में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन हॉल के प्रांगण में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित मानव रंगोली में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने मिलकर 108 मीटर लंबी मानव रंगोली तैयार की। इसमें सेवा संकल्प के लोगो के माध्यम से सेवा, समर्पण, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि विद्यार्थियों की इतनी बड़ी संख्या में भागीदारी यह दिखाती है कि नई पीढ़ी सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर जागरूक है। उन्होंने कहा कि मानव रंगोली जैसे आयोजन विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ सामूहिकता, अनुशासन और सहयोग का अवसर देते हैं। विद्यार्थियों में सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत करना जरूरी है।
विज्ञापन


रक्तदान से पौधरोपण तक हो रहे कार्यक्रम

खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि अभियान के तहत विद्यार्थियों और युवाओं को सेवा की भावना से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। अभियान में रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता, पौधरोपण, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण देने के साथ महिला और बाल कल्याण से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 108 मीटर लंबी मानव रंगोली में विद्यार्थियों की भागीदारी एकता, अनुशासन और सेवा भावना का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed