{"_id":"6605b117bdbe7c5058030615","slug":"students-condition-not-improving-even-after-three-operations-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-22564-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन ऑपरेशन को बाद भी छात्र की हालत में सुधार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन ऑपरेशन को बाद भी छात्र की हालत में सुधार नहीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। होली के माहौल में कीचड़ फेंकने का विरोध करने पर हुई दसवीं के छात्र से मारपीट की घटना में छात्र की हालत नाजुक होती जा रही है। सिर में गंभीर चोट के कारण छात्र का तीन बार ऑपरेशन किया जा चुका है। इसके बाद भी उसकी जान खतरे से बाहर नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पर्वतिया काॅलोनी निवासी घायल सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि 22 मार्च को वह अपने एक दोस्त से मिलने पैदल जा रहा था। उसने देखा गली में मोहित नाम का युवक अपने बड़े भाई के ऊपर कीचड़ फेंककर होली खेल रहा था। दोनों भाइयों ने सुमित के ऊपर भी कीचड़ फेंक दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा और बेस बॉल से उसे पीटना शुरू कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने के कारण वह बेहोश हो गया। परिवार को लोग उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल ले कर गए जहां से उसे रेफर कर दिया गया। लेकिन मौजूदा समय में उसका इलाज एनआईटी तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है। पीडित के परिजनों का कहना है सिर के तीन बार ऑपरेशन करने के बाद भी सुमित की हालत नाजुक है। पर्वतिया कॉलोनी चौकी प्रभारी राजेश का कहना है आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। डॉक्टर से राय के बाद केस में और धारा जोड़कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।