फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Student's body found hanging at classmate's house under suspicious circumstances.

Faridabad News: सहपाठी के घर में संदिग्ध हालात में लटका मिला छात्र का शव

Sat, 10 Oct 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Student's body found hanging at classmate's house under suspicious circumstances.
छात्र के परिजनों ने हत्या का आरोप लगा पुलिस पर किया पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन

300 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, 9 को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के मवई स्थित शिव शक्ति एन्क्लेव टीटू कॉलोनी में बृहस्पतिवार को 10वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र का शव उसकी 15 वर्षीय सहपाठी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद छात्र के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। वहीं शव लेने आई एंबुलेंस को क्षतिग्रस्त कर दिया। परिजनों ने सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने उपद्रव और हमले के आरोप में 250 से 300 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक अर्जुन निवासी साई नगर पार्ट-2 और छात्रा कॉलोनी के ही एक निजी स्कूल में 10वीं के छात्र थे। दोनों के घर करीब 500 मीटर की दूरी पर हैं। अर्जुन पिछले कुछ समय से छात्रा पर दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। छात्रा द्वारा पिता को बताने पर उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से शिकायत की थी। करीब एक सप्ताह पहले प्रिंसिपल ने अर्जुन के पिता भूषण को बुलाया था, जहां उन्होंने लिखित माफीनामा देकर आश्वस्त किया था कि उनका बेटा अब तंग नहीं करेगा।
विज्ञापन

सहपाठी के परिजनों का आरोप है दोस्ती करने से इन्कार करने पर छात्र ने खुद घर में घुसकर फंदा लगा लिया। वहीं छात्र के परिजनों का आरोप है कि उसको घर में बुलाया गया और हत्या की गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंचे खेड़ीपुल थाना टीम व पुलिस बल पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया था, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति पर काबू पाया गया। उपद्रव, तोड़फोड़ व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट में जो भी तथ्य व कारण सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूशन जाने के दौरान घर में घुसकर लगाया फंदा
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे अर्जुन छात्रा के घर पहुंचा और बात करने की कोशिश की, लेकिन छात्रा और उसकी दादी ने उसे डांटकर भगा दिया। इसके बाद छात्रा और उसकी दादी छोटे भाई को ट्यूशन छोड़ने के लिए निकल गई। मुख्य दरवाजा खुला देखकर अर्जुन पीछे से घर में घुसा और अपनी टाई से फंदा लगा लिया। वापस लौटने पर परिजनों ने उसे लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

परिजन बोले-घर से बुलाकर मारा
वहीं मृतक के पिता भूषण मूल रूप से नालंदा, बिहार निवासी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या लड़की के परिवार ने की है। उनके अनुसार, अर्जुन दोपहर दो बजे स्कूल से आया था और 2:30 बजे एक युवक उसे बुलाकर ले गया। शाम 4:30 बजे उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली। पिता का दावा है कि दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे को जानते थे और शिकायत के बाद बेटे ने उधर जाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed