फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Student Neha won in Rangoli and Shibu won in face painting.

Faridabad News: रंगोली में छात्रा नेहा और फेस पेंटिंग में शिबू ने मारी बाजी

Tue, 03 Feb 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Student Neha won in Rangoli and Shibu won in face painting.
सूरजकुंड मेले में स्कूली विद्यार्थी भी दिखा रहे अपनी प्रतिभा का जलवा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सूरजकुंड मेले में एक ओर जहां कलाकार अपनी कला का हुनर दिखा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शिल्पकार भी अपने हाथों से बनाए गए विभिन्न उत्पादों से पर्यटकों की प्रशंसा का पात्र बने हुए हैं। यहां स्कूली विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच मिला है।

हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से शिक्षा विभाग की संयुक्त भागीदारी के साथ हर रोज अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। रविवार को मेला परिसर में स्थित नाट्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सीनियर और जूनियर वर्ग की रंगोली और फेस पेंटिंग स्पर्धा आयोजित की गई। विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



रंगोली प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की छात्रा नेहा सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मुरारी लाल स्कूल की मुस्कान को मिला, जबकि तृतीय स्थान अग्रवाल कॉन्वेंट स्कूल की हर्षिता ने हासिल किया। इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) में फैनटेक्स कॉन्वेंट स्कूल की पूजा ने प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं फेस पेंटिंग प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) में रावल बाल शिक्षा केंद्र के छात्र शिबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की भारती को मिला, जबकि तृतीय स्थान मॉडर्न पब्लिक स्कूल के फरहान ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed