{"_id":"65e2147dee651dd4770e979f","slug":"student-kidnapped-and-beaten-near-his-home-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-21412-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर के पास से छात्र को अगवा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर के पास से छात्र को अगवा कर पीटा
विज्ञापन
40 हजार लूटने के बाद सड़क पर फेंककर भागे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारत कॉलोनी निवासी एक छात्र को घर के पास से ही कुछ युवक कार में डालकर ले गए। आरोपियों ने छात्र को बुरी तरह से पीटा और 40 हजार रुपये लूट लिए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित अमित यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तिगांव स्थित एक पॉलिटेक्निक शिक्षण संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा है। 28 फरवरी की शाम मनीष और बीरा नाम के युवक अपने साथ तीन-चार युवकों को लेकर उनके घर आ गए। आरोप है कि हमलावरों ने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसे गाड़ी में डालकर सुनसान जगह पर ले गए। रास्ते में आरोपी उसके साथ मारपीट करते रहे। उसकी जेब से 40 हजार रुपये लूट लिए। शोर शराबा सुनकर लोगों को आता देख आरोपी उसे सड़क किनारे फेंककर चले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।