फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Student injured in collision with private school bus dies during treatment

Faridabad News: निजी स्कूल बस की टक्कर से घायल छात्र की उपचार के दौरान मौत

Sun, 25 Jan 2026 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Student injured in collision with private school bus dies during treatment
फरीदाबाद खेड़ी पुल के पास प्रथम सैनी की मौत को लेकर रोडजाम करने पहुचें काॅलोनीवासी । संवाद
गुस्साए परिजनों व दोस्तों ने थाना खेड़ी पुल के पास लगाया जाम, लोगाें को हुई परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सेक्टर-16 पुलिस चौकी क्षेत्र में बुधवार की सुबह निजी स्कूल की बस ने बाइक सवार तीन छात्रों को टक्कर मार दी थी। हादसे में छात्र प्रथम गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां शुक्रवार की शाम को छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से गुस्साए परिजनों व दोस्तों ने थाना खेड़ी पुल के पास जाम लगा दिया। जाम की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

21 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे सेक्टर-16 पुलिस चौकी के सामने सेक्टर-29 स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की बस से बाइक सवार तीन छात्रों का एक्सीडेंट हो गया था। घायल छात्रों की पहचान ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-87 स्थित न्यू इंदिरा कॉम्प्लेक्स निवासी प्रथम सैनी, सूरज और हर्ष के रूप में हुई । सभी छात्र अजरौंदा गांव स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से प्रथम को तुरंत सेक्टर 16 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रथम के पिता टीकम सिंह का कहना है कि स्कूल प्रबंधन और बस चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रथम परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और उसका एक छोटा भाई और एक छोटी बहन है। उसके पिता घर के पास ही परचून की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल को नोटिस जारी कर दिया गया है और बस को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed