फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Student hanged herself in a fight with her brother

संशोधित : भाई से झगड़े में छात्रा ने लगाई फांसी

Sat, 03 Jun 2023 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 03 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Student hanged herself in a fight with her brother
सुसाइड नोट में लिखा - अपनी सहेली के पास जा रही हूं
विज्ञापन

अब आपको डांटने की जरूरत नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। त्रिखा कॉलोनी में छोटे भाई ने बड़ी बहन के ब्रश से दांत साफ कर लिया, जिस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी बात को लेकर मां ने बेटी को डांट दिया, तो बेटी ने सुबह के समय कमरे में टीवी की आवाज तेज करके फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। थाना सिटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बी के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

त्रिखा कॉलोनी निवासी प्रेमवीर ने बताया कि वह परिवार के साथ रहते हैं। उसके संयुक्त परिवार में करीब 40 लोग हैं, जिसमें छोटे-बड़े बच्चे भी शामिल हैं। सभी कचौड़ी और पूरी सब्जी की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उसने बताया कि उसके 5 बच्चे हैं, जिसमें 3 लड़की व दो लड़के हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी 17 साल की 11वीं की छात्रा है, वहीं उससे छोटा बेटा 12 साल का 8वीं का छात्र है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह बेटे ने बेटी मनीषा के ब्रश से दांत साफ कर लिया, जिसके चलते मनीषा और उसके भाई के बीच झगड़ा हो गया और मनीषा ने भाई की पिटाई भी कर दी। इसको लेकर मनीषा की मां ने उसको बहुत डांटा। उसके बाद परिवार के सभी लोग पड़ोस में हो रहे कीर्तन में चले गए, तभी मनीषा ने कमरे में रखे टीवी की आवाज तेज करके फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


कीर्तन से आने के बाद सभी ने देखा कि कमरा बंद और टीवी की तेज आवाज आ रही है, जिसके बाद 12 साल के बेटे ने खिड़की पर लगे कूलर के ऊपर चढ़कर देखा तो मनीषा लटकी हुई थी। उन्होंने कमरे के गेट को तोड़कर कैंची की मदद से चुन्नी को काट कर मनीषा को नीचे उतारा। उसके पिता उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फांसी से पहले लिखा सुसाइड नोट
मनीषा ने फांसी लगाने से पहले सुसाइड नोट लिखा, जिसमें लिखा कि वह अपने कॉलोनी में रहने वाली सहेली के पास जा रही हूं। उसकी सहेली ने भी फांसी लगाई थी। इसके अलावा उसने लिखा कि वह अब दुनिया से जा रही है, अब किसी को डांटने की जरूरत नहीं होगी। आई लव यू .........
अग्रसेन चौक के इंचार्ज प्रदीप मोर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed