फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   student

पेपर था आसान पर कुछ प्रश्नों ने उलझाया

Tue, 15 Sep 2020 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
student
पेपर था आसान पर कुछ प्रश्नों ने उलझाया
विज्ञापन

फरीदाबाद। महर्षि दयानंद विवि (एमडीयू) संबंधित कॉलेजों में मंगलवार को स्नातकोत्तर (पीजी) की परीक्षन संपन्न हुई। ऑफलाइन के मुकाबले ऑनलाइन परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या अधिक रही। मंगलवार को परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने कहा कि पेपर आसान था, मगर कुछ प्रश्नों ने उलझा दिया। परीक्षा से एक घंटे पूर्व परीक्षार्थियों को जांच के बाद प्रवेश दिया गया। इस दौरान फेस मास्क, हाथों में दस्ताने और हैंड सैनिटाजर अपने साथ लेकर परीक्षार्थी पहुंचे। सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू कराई गई। ऑनलाइन परीक्षार्थियों को परीक्षा कॉपी अपलोड करने के लिए अतिरिक्त आधे घंटे की छूट दी गई। कोरोना महामारी का खतरा परीक्षा केंद्रों पर देखने को मिला। कोरोना संक्रमण की वजह से केएल महता दयानंद कॉलेज में कुल 12 परीक्षार्थियों ने ऑफलाइन परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराई। यही स्थिति सेक्टर-16 राजकीय महाविद्यालय समेत अन्य कॉलेजों में देखने को मिली।

ऑफलाइन परीक्षा देना ज्यादा अच्छा लगा
मैंने ऑनलाइन परीक्षा दी है। पेपर आसान था, तीन-चार प्रश्न ज्यादा कठिन थे। उन्हें हल करने में ज्यादा समय लग गया। उम्मीद है आगे के पेपर अच्छे जाएंगे। - प्रियंका
विज्ञापन

गणित ने ज्यादा परेशान किया। कुछ प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर के थे। हल करने में समय ज्यादा लगता। इसलिए उन्हें छोड़ दिया। - लक्ष्मण,
ऑनलाइन के मुकाबले ऑफलाइन परीक्षा देना ज्यादा अच्छा लगा। इसलिए मैंने कॉलेज में आकर परीक्षा दी। पेपर कठिन था। - कृष्णा, परीक्षार्थी
पूरा पेपर पाठ्यक्रम से आया था। इसलिए हल करने में ज्यादा समय नहीं लगा। मैंने 15 मिनट पहले ही अपना पेपर खत्म कर लिया था। - नितिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed