फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Student data must be updated by November 4.

Faridabad News: चार नवंबर तक अपडेट करना होगा विद्यार्थियों का डेटा

Fri, 23 Oct 2026 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Student data must be updated by November 4.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि का लाभ दिलाने के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को डेटा अपडेट करने का अंतिम मौका दिया है। इसके तहत पहली से आठवीं कक्षा तक के एससी, बीसी-ए और बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड पोर्टल पर दर्ज करना होगा। इसके लिए चार नवंबर तक का समय दिया गया है।


शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को दूसरी और तीसरी तिमाही के लिए विद्यार्थियों की उपस्थिति का पूरा डेटा एमआईएस स्कूल पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है। इससे पात्र विद्यार्थियों को संबंधित योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का लाभ मिल सकेगा। इससे पहले स्कूलों को 22 अक्तूबर तक डेटा अपडेट करने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद पूरा रिकॉर्ड पोर्टल पर दर्ज नहीं हुआ। ऐसे में अब स्कूलों को दोबारा मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed