{"_id":"65d49a22547902eba60f07e3","slug":"student-commits-suicide-after-failing-in-10th-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-20955-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मानसिक रूप से परेशान किशोर ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मानसिक रूप से परेशान किशोर ने की आत्महत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पटेल नगर में रहने वाले 18 साल के किशोर ने मानसिक रूप से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान घर पर कोई भी परिजन मौजूद नहीं था। थाना सेक्टर-आठ पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
सेक्टर-4 आर पटेल नगर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा सुशांत (18) दसवीं कक्षा में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार वह दसवीं कक्षा में पिछले साल फेल हो गया। उसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। सोमवार को परिवार के लोग किसी काम से घर के बाहर गए हुए थे। पीछे से सुशांत ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घर में आकर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।