फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Student cheated of Rs 4 lakh in the name of earning more money

Faridabad News: ज्यादा पैसे कमाने के नाम पर छात्र से चार लाख रुपये की ठगी

Thu, 22 Feb 2024 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
Student cheated of Rs 4 lakh in the name of earning more money
साइबर ठग ने टास्क पूरा करने पर दोगुना मुनाफे का दिया था लालच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ज्यादा कमाने के लालच में छात्र के साथ चार लाख रुपये की ठगी हो गई। साइबर ठग महिला ने टास्क को पूरा करने पर दोगुना मुनाफा कमाने का लालच दिया था। थाना साइबर सेल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सेक्टर-62 निवासी मुरलीधर ने बताया कि वह बीबीए के छात्र हैं। साथ ही वह बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते हैं। उनके पास दो सितंबर 2023 को व्हाट्सअप पर संदेश आया कि गूगल मैप पर पांच स्टार रेटिंग देकर 3,000 से 10,000 रुपए प्रतिदिन कमा सकते हैं। इसके बाद साइबर ठग महिला नेहा शर्मा ने उन्हें टेलीग्राम पर टास्क देना शुरू कर दिया। फिर महिला ने उनको टेलीग्राम पर अशोक से मिलवाया। इसके बाद आरोपी ठग अशोक ने उन्हें टेलीग्राम टास्क ग्रुप में जोड़ लिया। ग्रुप में जुड़ने के बाद उन्होंने कई प्रकार के टास्क को पूरा करने के लिए विभिन्न खातों में चार लाख छह हजार 511 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। जब टास्क में कमाए हुए पैसों को उन्होंने अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करने की बात कहीं तो ठग ने कहा उन पैसों को लेने के लिए पहले सात लाख रुपये देने होंगे। इस पर छात्र को शक हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। आरोपियों ने टास्क के मुनाफे के नाम पर छात्र को मात्र सात हजार 890 रुपये दिए। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed