फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Student beaten up on suspicion of stealing 65 rupees and burnt with bidi in faridabad

Brutality in Faridabad : 65 रुपये चोरी करने के शक में छात्र को पीटा, बीड़ी से जलाया

Sun, 17 Jul 2022 04:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Jul 2022 04:44 AM IST
सार

ट्यूशन से लौटते वक्त पीड़ित को साथ ले गए पिता-पुत्र, मां की शिकायत पर केस दर्ज।

विज्ञापन
Student beaten up on suspicion of stealing 65 rupees and burnt with bidi in faridabad
हैवानियत के निशान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना मुजेसर इलाके के जीवन नगर में मात्र 65 रुपये चोरी करने के शक में पिता-पुत्र ने चौथी कक्षा के छात्र को कमरे में बंद करके बुरी तरह पीटा। छात्र के सीने पर जलती बीड़ी भी लगा दी। 

विज्ञापन


 पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित छात्र की मां ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम उसका नौ साल का बेटा पड़ोस में ट्यूशन पढ़ने गया था, लेकिन छुट्टी होने के कई घंटे बाद भी वह घर नहीं पहुंचा। ट्यूटर के घर जाकर पता किया तो बताया गया कि छात्र काफी पहले ही जा चुका है। इधर-उधर तलाश किया तो साथ पढ़ने वाले एक बच्चे ने बताया कि उसके बेटे को पड़ोसी रूप सिंह और उसका पुत्र पवन अपने साथ घर ले गए हैं।
विज्ञापन


महिला उनके घर गई और बेटे को आवाज लगाई, लेकिन आरोपियों ने बेटे का मुंह दबा लिया। महिला दूसरी मंजिल पर गई और लगातार कमरे का दरवाजा पीटती रही। आरोपियों के दरवाजा खोलने पर महिला ने देखा कि उसका बेटा डर के कारण बेड के नीचे छिपा था। मां को देखने के बाद वह जोर-जोर से रोने लगा। महिला ने दोनों आरोपियों को धक्का देकर बेटे को बेड के नीचे से निकाला। घर आकर बेटे ने बताया कि पवन के 65 रुपये गायब हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन को शक था कि रुपये उसने चुराए हैं, इसलिए ट्यूशन से घर आते समय पिता-पुत्र उसे पकड़कर घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में ले गए।पुलिस ने बाल कल्याण समिति के सामने पीड़ित के बयान दर्ज कराए। मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  


तलवे पर डंडे मारे
आरोपियों ने दरवाजा बंद कर छात्र के पैर के तलवे पर डंडे मारे। जलती बीड़ी से उसका सीना जला दिया। पीड़ित का कहना है कि वह आरोपियों से बचने के लिए बेड के नीचे छिपने की कोशिश करता, लेकिन आरोपी उसे बार-बार बाहर खींचकर पीटते रहे। छात्र की बात सुनकर महिला ने पति को फोन पर सूचित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed