फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Student attacked, also tried to mount a car

छात्र पर हमला, कार चढ़ाने की भी कोशिश

Wed, 18 May 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Student attacked, also tried to mount a car
फरीदाबाद। सूरजकुुंड रोड स्थित मानव रचना शिक्षण संस्थान में मीडिया की पढ़ाई कर रहे छात्र पर कार सवार युवकों ने मेवला महाराजपुर फाटक के पास हमला कर दिया। छात्र पर कार चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। इसी बीच कार सवार युवकों ने एक महिला समेत दो लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस झगड़े का मुख्य आरोपी मानव रचना शिक्षण संस्थान से ही लॉ की पढ़ाई कर रहा है। थाना सूरजकुंड पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घिटौरनी दिल्ली निवासी जतिन लोहिया मानव रचना शिक्षण संस्थान में मीडिया की पढ़ाई कर रहा है। मंगलवार को जतिन को अभिषेक ने फोन करके कहा कि मेरे लिए दूसरों से क्या बकवास करता है, इस पर जतिन ने कोई बात नहीं की। जतिन दोेस्त के साथ गाड़ी की मरम्मत कराने के लिए गांव नीमका के पास गया था। इसी बीच अभिषेक भी वहां पहुंच गया और विवाद करने लगा। इस पर जतिन एक परिचित के साथ मेवला अंडरपास पहुंचने को चल दिया। दूसरी ओर अभिषेक दोस्त रोहित भाटी व दो-तीन अन्य युवकों के साथ कार में मेवला अंडरपास की ओर चल दिया। जहां एक व्यक्ति और एक महिला को कार से टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस बीच रोहित ने जतिन पर कार चढ़ाने की कोशिश की लेकिन लोगों ने बचा लिया। लोगों की भीड़ देखकर आरोपी गाड़ी समेत भाग गए। शिकायत के आधार पर अभिषेक, रोहित व दो-तीन अन्य युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला भी दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed