फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Student assaulted by friends, mouth fractured

Faridabad News: छात्र के साथ दोस्तों ने की मारपीट, मुंह में फ्रेक्चर

Mon, 09 Dec 2024 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Student assaulted by friends, mouth fractured
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कॉलेज से क्लास करने के बाद घर लौट रहे छात्र के साथ कॉलेज के ही तीन दोस्तों ने मारपीट की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तिरखा कॉलोनी निवासी सुधीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा तिगांव स्थित निजी कॉलेज से फार्मेसी का कोर्स कर रहा है। 22 नवंबर को उनका बेटा रौनक कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद अपनी बाइक पर घर आ रहा था। रास्ते में दूसरी बाइक पर कॉलोनी निवासी कार्तिक और जीतू आ रहे थे। तभी कार्तिक ने उनके बेटे के ऊपर थूक दिया। रौनक ने पुरानी चुंगी तिगांव रोड पर बाइक को राेक कर विरोध किया तो आरोपी कार्तिक गाली-गलौज करने लगा। जिस पर रौनक ने कहा कि वह उनके माता-पिता से शिकायत करेगा। इसी बात पर आरोपी बाइक साइड में खड़ी करके रौनक के पास आए और उसके हमला कर दिया।
विज्ञापन

जिसमें रौनक गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। इस दौरान जीतू और अनिमेश ने रौनक को पकड़ रखा था। राहगीरों की मदद से रौनक को बचाया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। जैसे तैसे करके रौनक घर पर आया। उसे उपचार के लिए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। रौनक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि रौनक के मुंह में फ्रेक्चर है। पुलिस चौकी सेक्टर 3 इंचार्ज सीमा ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी कार्तिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed