{"_id":"68bf157abb19543c880cd6f6","slug":"strong-performance-of-players-in-state-level-archery-competition-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50915-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्गों के मुकाबले खेले गए, जिनमें कई जिलों की टीमों और व्यक्तिगत खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पदक हासिल किए।
अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में टीम चैंपियनशिप में हिसार ने 838 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। जींद ने 819 अंकों के साथ दूसरा और भिवानी ने 663 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत मुकाबलों में हिसार की ममता ने 311 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, फतेहाबाद की निशा 300 अंकों के साथ द्वितीय और जींद की राशिका 295 अंकों के साथ तृतीय रहीं।
अंडर-17 बॉयज वर्ग में हिसार ने 1021 अंकों के साथ टीम खिताब जीता। भिवानी और सिरसा की टीमों ने 978-978 अंकों के साथ क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान साझा किया। व्यक्तिगत वर्ग में हिसार के सागर ने 348 अंकों के साथ प्रथम, अक्षय ने 345 अंकों के साथ द्वितीय और जींद के दीपक ने 338 अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में टीम चैंपियनशिप में जींद ने 890 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। हिसार 861 अंकों के साथ दूसरे और भिवानी 737 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत वर्ग में जींद की आन्या 333 अंकों के साथ प्रथम, हिसार की जन्नत 306 अंकों के साथ द्वितीय और हिसार की ही योहाना 283 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के अन्य वर्गों में भी खिलाड़ियों ने कड़ी टक्कर दी। हिसार, जींद और भिवानी की टीमें लगातार पदकों पर कब्जा जमाए रहीं, जबकि सिरसा, रोहतक और झज्जर के खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।