फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   strike continues of eco green company in faridabad

ईको ग्रीन की हड़ताल जारी

Thu, 04 Jul 2019 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
strike continues of eco green company in faridabad
फरीदाबाद इकोग्रीन कर्मचारियों द्वारा हड़ताल करने पर व्यापार मंडल कार्यालय के पास लगा गंदगी का ढ - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। ईकोग्रीन कंपनी और कर्मचारियों के बीच चल रहे मतभेद के कारण कर्मचारियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। हड़ताल के कारण खत्तों से कूड़े का उठान नहीं हो सका, जबकि घरों से छोटी गाड़ियों से कूड़ा उठाया गया। खत्तों पर कूड़ा जमा होने से दुर्गंध से बुरा हाल है। बारिश के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन के प्रधान रवींद्र कुमार ने बताया कि तीन महीने पहले हुई बैठक में सभी कर्मचारियों को वेतन देने, दिसंबर से अब तक कर्मचारियों का पीएफ और ईएसआई जमा कराने संबंधी कई बातों पर सहमति बनी थी। कंपनी प्रबंधन ने इन मांगों पर कोई विचार नहीं किया। कंपनी कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने के लिए 21 जून को निगम आयुक्त अनीता यादव को एक ज्ञापन भी दिया था। बावजूद कंपनी प्रबंधन और नगर निगम अधिकारियों ने हड़ताल को रोकने का प्रयास नहीं किया। हमारी मांग है कि कंपनी प्रबंधन हमारी मांगे जल्द स्वीकार करें। जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी, खत्तों से कूड़े का उठान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जगह-जगह लगा कूड़े का ढेर
ईकोग्रीन कंपनी कर्मचारियों की हड़ताल का असर बृहस्पतिवार को देखने को मिला। हड़ताल के कारण तिकोना पार्क, एनआईटी एक, दो, तीन, पांच और बाटा पुल समेत शहर के करीब 440 खत्तों पर कूड़े का ढेर लगा है। कूड़े से उठती दुर्गंध से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। बारिश के कारण संक्रमित बीमारियों के फैलने की संभावना बढ़ गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर से कूड़ा उठाया जा रहा है। खत्तों पर ट्रैक्टरों और बड़ी गाड़ियों से अभी कूड़ा नहीं उठाया जा रहा। इसके लिए ईकोग्रीन कर्मचारियों की निगमायुक्त से बातचीत जारी है। कर्मचारियों की हड़ताल जल्द खत्म हो सकती है।
- दीपक किंगर, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed