{"_id":"67a0ffae4f49282ec10d18b7","slug":"strike-after-action-against-tehsildar-in-the-district-400-registries-not-done-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-37569-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले में तहसीलदार पर कार्रवाई के बाद हड़ताल, नहीं हुईं 400 रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले में तहसीलदार पर कार्रवाई के बाद हड़ताल, नहीं हुईं 400 रजिस्ट्री
विज्ञापन
जिले की तीन तहसीलों और पांच उप तहसीलों में एक भी नहीं हुई रजिस्ट्री, टोकन लेकर घूमते रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तहसीलदारों की प्रदेशव्यापी हड़ताल से सोमवार को फरीदाबाद में रजिस्ट्री का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया। जिले की तीन तहसीलों और पांच उप तहसीलों के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार विरोध स्वरूप छुट्टी पर रहे। इस दौरान करीब 400 रजिस्ट्री नहीं हो पाई।
जिले में तीन बड़खल, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ तहसील हैं। इसके अलावा मोहना, तिगांव, धौज, दयालपुर, गौंची में उप तहसील हैं। प्रतिदिन करीब 250 से 400 तक रजिस्ट्री होती हैं। सोमवार को प्रदेश संगठन के आह्वान पर सभी तहसीलों और उप तहसीलों के तहसीलदार और नायब तहसीलदार एक साथ छुट्टी पर रहे। सभी तहसील और उप तहसीलों में करीब 400 लोगों ने टोकन ले रखे थे। इनकी रजिस्ट्रियां होनी थी। यह सभी टोकन एसडीएम और जिला राजस्व अधिकारी जारी करते हैं। तहसीलदारों के छुट्टी पर होने से एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई। इस दौरान जिसको तहसीलों के विरोध पर छुट्टी पर जाने की सूचना मिली वह सोमवार को नहीं आया। वहीं, कुछ लोगों को सूचना नहीं मिली तो वह तहसीलों और उप तहसीलों के चक्कर काटते रहे।
तहसीलदार नेहा सरन पर कार्रवाई के विरोध में की हड़ताल
हाल ही में एक एमएसएमई की इकाई पर नीलामी वाले मामले में गलत कार्रवाई का हवाला देते हुए तहसीलदार नेहा सरन पर मामला दर्ज किया गया था। तहसीलदारों का कहना कि उन्होंने नियमों के अनुसार कार्य किया लेकिन उनपर बिना जांच के ही कार्रवाई कर दी गई। तहसीलदारों का आरोप है कि उनपर पहले विभागीय जांच होनी चाहिए थी। इसके बाद कोई भी कार्रवाई होनी चाहिए थी। बिना जांच के ही मामला दर्ज करा दिया गया। नायब तहसीलदार यशवंत सिंह ने बताया कि इसके सभी तहसीलदारों पर आरोप लग रहा है कि उनके साथ बाहर के लोग कार्य करते हैं। इस तरह के आरोप बेबुनियाद हैं। इसके खिलाफ प्रदेश भर के सभी तहसीलदार छुट्टी पर रहे।
विज्ञापन
लोगों के कार्य हुई ठप
तहसीलदारों के विरोध स्वरूप छुट्टी पर जाने पर रजिस्ट्री न होने से बहुत से लोगों के कार्य रुक गए। पहले से सोमवार को रजिस्ट्री का टोकन ले चुके लोगों में से कई ने बाहर जाने की योजना बना रखी थी। इनमें से किसी को कुंभ जाना था तो कोई अपनी रजिस्ट्री के लिए ही सोमवार को बाहर से आया था। ऐसे लोगों के पूरे कार्य ही ठप हो गए।
जिले में प्रतिदिन 250 से लेकर 400 रजिस्ट्रियां होती हैं। सोमवार को 400 रजिस्ट्रियां होनी थी। सोमवार को तहसीलदारों के एक साथ छुट्टी पर होने से रजिस्ट्री कार्य नहीं हुआ। अब लोग मंगलवार को टोकन लेकर रजिस्ट्री करा सकते हैं। -सुनील शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी