फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Strictness: Notice to house tax defaulters of more than Rs 50 thousand

लीड सख्ती: 50 हजार से ज्यादा के गृहकर बकायेदारों को नोटिस

Sat, 09 Sep 2023 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Strictness: Notice to house tax defaulters of more than Rs 50 thousand
- कर का भुगतान नहीं करने पर अगले माह से संपत्ति होगी सील
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम गृहकर वसूली अभियान को तेज करने जा रहा है। इसके लिए पहले 50 हजार रुपये से ज्यादा के बकायेदारों को गृहकर का नोटिस दिया जा रहा है। उन्हें 30 सितंबर तक टैक्स जमा करने को कहा गया है। अक्तूबर में संपत्ति सील करने की कार्रवाई शुरू होगी। निगम को चालू वित्त वर्ष में करीब 300 करोड़ गृह कर वसूलना है।


निगम आयुक्त ए मोना श्रीनिवास दो-तीन बार क्षेत्रीय कराधान अधिकारियों (जेडटीओ) के साथ बैठक कर चुकी है। इसमें उन्होंने जोनवार गृहकर वसूली की जानकारी ली और सभी जेडटीओ से गृहकर वसूली पर जोर देने को कहा है। उन्होंने कहा हैं कि पहले 50 हजार रुपये के अधिक के बकायेदारों पर कार्रवाई की जाए। इसमें कई ऐसे हैं, जिन पर लाखों रुपये टैक्स का बकाया है। इस पर जेडटीओ अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे लोगों को नोटिस देने के काम में जुट गए हैं। एक अनुमान के अनुसार निगम क्षेत्र में करीब 15 हजार बड़े बकायेदार हैं। इसमें कुछेेक ऐसे हैं, जिनके पास पांच से 10 लाख रुपये तक के गृहकर बकाया है।
विज्ञापन




क्षेत्रीय कराधान अधिकारी एनआईटी एक व दो पदम सिंह ढांडा ने बताया कि 50 हजार से ज्यादा के बकायेदार करीब 3500 लोग होंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों की अलग से लिस्ट बनाई जा रही है। प्रॉपर्टी आईडी व पुराने टैक्स की जांच कर नोटिस दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले बड़े बकायेदारों से टैक्स वसूलने की तैयारी है। अधिकारी ने बताया कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से सुनवाई का मौका दिया जाएगा। इसके बाद कर नहीं देने पर संपत्ति सील की जाएगी। बड़े बकायेदारों में एनआईटी जोन एक में लगभग 2000 लोग, एनआईटी जोन दो-451, एनआईटी जोन तीन-1000, ओल्ड फरीदाबाद जोन एक-1500, ओल्ड फरीदाबाद जोन दो-800,बल्लभगढ़ जोन एक-700,बल्लभगढ़ जोन दो में करीब 250 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




--
2500 को भेजा नोटिस
ओल्ड फरीदाबाद जोन के जेडटीओ विजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार तक करीब 2500 लोगों को गृहकर का नोटिस भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पहले 50 से ज्यादा के बकायेदारों को नोटिस भेजा गया है। नोटिस में उन्हें कहा गया है कि सरकार वर्तमान टैक्स पर 15 फीसदी की छूट दे रही है। ऐसे में सरकार की योजना का लाभ उठाते हुए 30 सितंबर तक टैक्स जमा कराए। इसके लिए उन्हें अपनी प्रॉपर्टी आईडी को ऑनलाइन सत्यापन करना होगा। इसके बाद प्रॉपर्टी सील करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्राॅपर्टी आईडी सुधार पर भी काम चल रहा है।
---
प्रॉपर्टी आईडी सही नहीं होने से वसूली प्रभावित
याशी कंपनी ने शहर में करीब 5.75 लाख प्रॉपर्टी आईडी बनाई हैं। नई प्रॉपर्टी आईडी की काफी त्रुटियां हैं। इसमें लोगों के नाम, प्लॉट की साइज, खाली प्लॉट, फ्लैटों की आईडी समेत अन्य प्रकार की त्रुटियां हैं। इससे भी नगर निगम को टैक्स वसूलने में परेशानी हो रही है। ऐसे में अभी पहले 50 से ज्यादा के गृहकर बकायेदारों की आईडी को सही कर वसूली पर जोर है। इसके बाद नीचे के बकायेदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी। निगम टैक्स वसूली के साथ प्रॉपर्टी आईडी को ठीक कराने पर जोर दे रहा है।

-----



विकास कार्यों होते हैं प्रभावित


नगर निगम के पैसे की कमी है। इससे सड़क, सीवर और पानी जैसे कार्यों को पूरा करने में परेशानी हो रही है। कई बार निगम मुख्यालय पहुंचे लोगों को अधिकारी पैसे की कमी की बात कर काम नहीं होने को कह देते हैं। इससे लोगों के कार्य समय पर नहीं हो पाते हैं। इसलिए नगर निगम संपत्ति कर वसूली पर जोर दे रहा है। नगर निगम कई मदों से आय बढ़ाने पर लगा हुआ है। सीवर-पानी के बिल वसूली पर जोर है। इसके लिए बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजा जा रहा है। इस कार्य पर अभियंताओं की टीम लगी है।



---



वर्जन
संपत्ति कर वसूली को तेज किया जाएगा। पहले 50 हजार से ज्यादा के बकायेदारों की संपत्ति सील की जाएगी। इसके बाद अन्य पर कार्रवाई होगी।
- विजय सिंह, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी ओल्ड फरीदाबाद जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed