फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Strictness in hotspot areas, emphasis on contact tracing

हॉटस्पॉट इलाकों में सख्ती, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पर जोर

Fri, 09 Apr 2021 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Strictness in hotspot areas, emphasis on contact tracing
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासन में अफरातफरी मच गई है। ऐसे में एक बार फिर वही रणनीतियां अपनाने की तैयारी है, जिसे कोरोना की पहली लहर पर काबू पाया गया था। इसमें कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग(संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की पहचान), संक्रमितों का गढ़ बन चुके इलाकों की पहचान और संक्रमण लक्षण ग्रस्त के अलावा ऐसे लोगों की पहचान शामिल है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है।
विज्ञापन

इस दौरान संक्रमण को क्षेत्र विशेष में सीमित करने के लिए विशेष व्यक्ति की ड्यूटी लगाई जाएगी। क्षेत्रवार यह जिम्मा अलग-अलग लोगों पर होगा।
परिजनों को आइसोलेट करने की तैयारी
बीते वर्ष संक्रमण को काबू करने के लिए जिस तरह से रणनीतियों को सिरे चढ़ाया गया था वही दौर फिर शुरू हो गया है। अब एक बार फिर न केवल संक्रमित बल्कि उसके संपर्क में आए लोगों को स्वास्थ्य विभाग आइसोलेट करने के लिए क्वारंटीन (एकांतवास) नियमों को फिर से कड़ा करेगा। इसके साथ ही एक बार फिर से सर्वे कर संक्रमण के गढ़ बनने वाले इलाकों में संक्रमितों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बीते दस दिनों से संक्रमण का कहर जारी
सेक्टर-2, 3, 7, 8, 9, 11, 14, 15, 16, 17, 18, 19 21, 28, 29, 30, 31, 32, 34, 35, 43, 45, 46, 48, 49, 56, 70, 72, 74, 76, 77, 78, 81, 82, 84, 85, 86, 88, 89, 91, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, एनआईटी-2, 5, सैनिक कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, खेड़ीकलां, दयालबाग, अशोक एंक्लेव, हरि विहार, नेहरू ग्राउंड, चार्मवुड विलेज, गर्ग कॉलोनी, जुन्हेड़ा, दयालपुर, कबूलपुर, एसजीएम नगर, लकड़पुर, आदर्शनगर, आइपी कॉलोनी, सारन, अमर नगर, जीवन नगर, मोहना, पर्वतिया कॉलोनी, सूरजकुंड, तिगांव, आदर्श कालोनी, बड़ोली, बसंतपुर, भनकपुर, भाटिया कॉलोनी, चावला कॉलोनी, छायसां, नेहरू कॉलोनी में संक्रमण का कहर है। बीते दस दिनों में हर दिन संक्रमण का ग्राफ बढ़ा है। हैरत की बात है कि बीते वर्ष जो इलाके संक्रमण का हॉटस्पॉट बने थे अब फिर उन्हीं इलाकों में मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण का हॉटस्पॉट बन रहे क्षेत्रों पर नजर रखने की लिए प्लान तैयार किया है। प्रशासन इन इलाकों में सख्ती बरतेगा। सैंपलिंग, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग जैसे जरूरी प्रावधान स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सुनिश्चित करेगा।
- डॉ. रामभगत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed