फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Strictness: 170 companies of the district will remain closed till 12

सख्ती : जिले की 170 कंपनियां 12 तक रहेंगी बंद

Wed, 08 Dec 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Strictness: 170 companies of the district will remain closed till 12
फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण की रोकथाम के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने कड़ा रुख अपनाया है। सीएक्यूएम की ओर से 12 दिसंबर तक 170 कंपनियों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। यह कंपनियां पास से गुजर रहे कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) व पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की लाइन के बावजूद प्रदूषण फैलाने वाले फ्यूल से संचालित हो रही थीं। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के अधिकारियों का कहना है कि इस बाबत बुधवार को सभी कंपनियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

एचएसपीसीबी के अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय शहर में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए लिया गया है। जिले के 170 कंपनियों के संचालकों से पूछा गया है कि पास से जब सीएनजी व पीएनजी की लाइन गुजर रही है, बावजूद क्यों नहीं इन गैस से कंपनी को चलाने के लिए कनेक्शन लिया। इसी आधार पर उक्त कंपनियों को 12 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

इस तरह की कंपनियों को मिली छूट
एचएसपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि सीएक्यूएम के आदेश में यह साफ किया गया है कि वह कंपनियां पूर्व में दिए आदेश के अनुसार ही चलेंगी, जिनके पास अभी सीएनजी व पीएनजी के कनेक्शन लेने की सुविधा नहीं हैं। उनके पास से सीएनजी-पीएनजी की लाइन नहीं गुजर रही है। जिले में ऐसी करीब 400 के आसपास कंपनियां है। इनको सोमवार से शुक्रवार तक एक शिफ्ट ( आठ घंटे) तक चलाने का आदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ाई गई गश्त
एचएसपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। सीएक्यूएम, सीपीसीबी की फ्लाइंग टीम के साथ एचएसपीसीबी की टीम भी जगह-जगह पहुंचकर कंपनियों व निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर रही है। इस दौरान प्रदूषण फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सीएमक्यूएम की फ्लाइंग की कई टीम जिले में जगह-जगह औचक निरीक्षण कर रही है।
फरीदाबाद में सुधरा प्रदूषण स्तर, बल्लभगढ़ का हुआ खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार शाम चार बजेे तक फरीदाबाद का संतोषजनक श्रेणी के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 188 दर्ज किया। जबकि बल्लभगढ़ का खराब श्रेणी के साथ 218 दर्ज किया गया। हालांकि चिकित्सक इन दोनों श्रेणी को भी सेहत के लिए खतरनाक मानते हैं। उनकी सलाह रहती है कि लोग इस मौसम मास्क जरूर पहनें।

तेज हवा से आया सुधार
मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि बीते दो दिन से फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों में बीते दो दिनों से मौसम साफ है। उत्तर-पश्चिम की ओर से हवा भी चल रही है। उसकी रफ्तार भी अधिक है। इसके चलते प्रदूषण स्तर में सुधार आ रहा है। उधर नगर निगम के कमिश्नर यशपाल यादव ने बताया कि प्रदूषण में आ रही कमी निगम कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है। उनके द्वारा बड़े स्तर पर निगम क्षेत्रों में सड़क पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है बहुत जल्द फरीदाबाद का प्रदूषण स्तर अच्छे श्रेणी में आ जाएगा।
शाम छह बजे तक क्षेत्रीय स्तर पर एक्यूआई
नाथू कॉलोनी-221
सेक्टर 16ए-229
सेक्टर 11- 161
सेक्टर 30-180
एनआईटी- 193
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed