{"_id":"69a5dea7c95af3da330eee72","slug":"strict-action-will-be-taken-if-there-is-any-ruckus-on-holi-sp-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110290-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर हुडदंग किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर हुडदंग किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी
विज्ञापन
-उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को दीं शुभकामनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। होली पर्व को आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मनाया जाए, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने व हुडदंग बाजी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह एडवाइजरी जिला प्रशासन की तरफ से पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार तथा उपायुक्त अखिल पिलानी ने जारी करते हुए लोगों को होली की शुभकामनाएं दी है।
पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने होली के पर्व पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। जिसमें नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नूंह पुलिस सख्ती से निपटेगी। पुलिस अधीक्षक नूंह ने बताया कि होली पर्व के दौरान कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का नशा करते हुए पाया गया तो पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित कर सख्ती से निपटेगी । नगर वासियों से कहा कि किसी भी प्रकार के नशे का सेवन ना करें। जबरदस्ती लोगों पर रंग गुलाल आदि न डालें। सभी धर्म के लोगों का सम्मान कर एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाएं। प्रयास करें कि केमिकल युक्त रंग व गुलाल से बचें। हर्बल रंग व गुलाल का ही प्रयोग करें। शराब इत्यादि पीकर बेवजह सड़कों पर हुड़दंग न मचाएं।
कोर्ट परिसर में वकीलों ने खेली होली:
सोमवार को नूंह जिला अदालत के परिसर में वकीलों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर तथा मिठाई खिलाकर होली का पर्व मनाया। अधिवक्ता अमित कुमार, विपिन जैन, आनंद यादव, कौशल राजपूत आदि ने कहा कि यह त्योहार सभी गिले-शिकवों को दूर कर एक दूसरे को गले लगाने का पर्व है।