{"_id":"64beb86801b302d3a6066f37","slug":"strict-action-should-be-taken-against-drug-smugglers-adc-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-9882-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करों के खिलाफ की जाए सख्त कार्रवाई: एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करों के खिलाफ की जाए सख्त कार्रवाई: एडीसी
Mon, 24 Jul 2023 11:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
- प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को जिले में इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए दिए निर्देश
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में नशा तस्करी राकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह से गंभीर है। प्रशासन द्वारा इसके लिए जिले में निगरानी बढ़ा दी है, ताकि नशीला पदार्थ बेचने वालों पर शिकंजा कसा जा सके और जिले में नशा कम किया जा सके। नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता ने अधिकारियों को यहां जिला सचिवालय में हुई बैठक में नशा करने और नशीला पदार्थ बेचने वालों की गंभीरता से निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से गुप्त कार्रवाई की जा रही है। जिले में नशे की सप्लाई न हो, उसके लिए सरकार द्वारा अब नशाखोरी खत्म करने के लिए गंभीरता से कार्यक्रम चलाया जा रहा है। एसीपी मुनीष सहगल ने कहा कि नशे को समाज के किसी एक वर्ग से नहीं जोड़ सकते। समाज में सभी वर्गों में नशा करने वाला व्यक्ति मिल जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, पंचायत विभाग के कनिष्ठ अभियंता, ग्राम सचिव, आशा वर्कर, एनजीओ, नंबरदारों व समितियाें में शामिल किया गया ताकि ये टीमें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और शहर में वार्ड स्तर पर तथा स्कूल और कॉलेजों में निगरानी कर सके। बैठक में संयुक्त सीईओ एफएमडीए गौरी मिढ्ढा, उप जिला शिक्षा अधिकारी सतीश चौधरी, तहसीलदार भूमिका लांबा, नायब तहसीलदार अजय कुमार, सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों अधिकारी उपस्थित रहे।