{"_id":"6a246efd29126679db02518d","slug":"strict-action-against-water-wastage-notices-issued-to-56-consumers-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71742-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पानी की बर्बादी पर सख्ती, 56 उपभोक्ताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पानी की बर्बादी पर सख्ती, 56 उपभोक्ताओं को नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) ने जल संरक्षण अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत पानी की बर्बादी करने और अवैध जल कनेक्शन रखने वाले 56 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
विभाग की ओर से बल्लभगढ़ ब्लॉक के गांव सुनपेड़, डीघ और सागरपुर तथा तिगांव ब्लॉक के गांव डेहकोला में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर खुले नलों से पानी बहता मिला, जबकि कुछ मामलों में अवैध जल कनेक्शन भी पाए गए। विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में स्थिति सुधारने के निर्देश दिए हैं।
जिला सलाहकार सत्य नारायण नेहरा ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान प्रत्येक घर तक पर्याप्त पेयजल पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिन घरों में खुले नलों पर टोंटी नहीं लगी है या जहां लगातार पानी व्यर्थ बहाया जा रहा है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अभियान के तहत बल्लभगढ़ ब्लॉक में बीआरसी सुमन रानी और सहायक बिल वितरक प्रदीप ने निरीक्षण किया, जबकि डेहकोला गांव में बीआरसी सुमन लता के नेतृत्व में जागरूकता एवं जांच अभियान चलाया गया।
नेहरा ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नलों पर टोंटी लगाएं, पानी का सदुपयोग करें और जल संरक्षण में सहयोग दें, ताकि सभी ग्रामीणों को नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।