फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Street lights on Shahupura and Malerna flyovers of Delhi-Mumbai Expressway

Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साहूपुरा और मलेरना फ्लाईओवर पर लगी स्ट्रीट लाइटें

Mon, 12 Jun 2023 11:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 12 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Street lights on Shahupura and Malerna flyovers of Delhi-Mumbai Expressway
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साहूपुरा और मलेरना फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइटों को लगा दिया गया है। इससे वाहन चालकों को राहत मिली है। पहले दोनों फ्लाईओवर पर लाइटें नहीं लगी थी। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी।
बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सभी मुख्य चौराहों पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। गांव चंदावली चौक पर भी अंडरपास का करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। सेक्टर 65 बाईपास के पास लगे सीएनजी पंप को शिफ्ट करके सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर 62 साहूपुरा पुल का निमार्ण कार्य पूरा हो गया। इस पुल को मलेरना पुल के साथ जोड़ दिया गया। इसके चलते जिन भी लोगों को पलवल जाना होगा वह सेक्टर 62 चौक से सीधा फ्लाईओवर चढ़कर मलेरना पुल के रास्ते पलवल को आसानी से जा सकते है। इससे वाहनों को जाम की समस्या से भी जूझना नहीं पड़ेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा लोगों की सुविधा के लिए सेक्टर 62 फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले सीसीटीवी कैमरों को लगा दिया गया हैं। रात के समय उक्त फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरने वाले को कोई परेशानी ना हो उसके लिए फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइटों को लगा दिया गया। सभी लाइटें रात के समय जगमगाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है पूरी परियोजना

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को फरीदाबाद से होते हुए राजधानी से जोड़ने के लिए डीएनडी फ्लाईओवर से केएमपी लूप तक 60 किलोमीटर लंबा कनेक्टर बनाया जा रहा है। यह काम तीन चरणों में हो रहा है। पहले चरण में डीएनडी फ्लाईओवर से जैतपुर, दूसरा चरण में जैतपुर से फरीदाबाद में मलेरना मोड़ और तीसरे चरण में केएमपी लूप तक काम चल रहा है। तीसरे और दूसरे के कुछ हिस्से का काम अंतिम दौर में है। बल्लभगढ़ के कैल गांव के निकट से होते हुए पलवल के मंडकौला में करीब 15 मिनट में पहुंच सकते हैं। अब मंडकौला से गुड़गांव 20 से 25 मिनट में पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed