फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stray dogs create panic at RPS Savannah Society

Faridabad News: आरपीएस सवाना सोसाइटी में लावारिस कुत्तों का आतंक

Sat, 21 Feb 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs create panic at RPS Savannah Society
शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित आरपीएस सवाना सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या से निवासी परेशान हैं। सोसाइटी में लगातार कुत्तों की संख्या बढ़ रही है, जिससे आए दिन हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं। निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान आकाशदीप पटेल ने बताया कि वे कई बार नगर निगम फरीदाबाद को लिखित शिकायत दे चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में कुत्ते बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर कई बार हमला कर चुके हैं। डिलीवरी बॉय जब परिसर में आते हैं तो कुत्ते उन्हें घेर लेते हैं और कुछ मामलों में काटने की घटनाएं भी हुई हैं, जिससे लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


निवासी शशि रंजन और पंकज शर्मा का कहना है कि उन्होंने नगर निगम से कुत्तों को सोसाइटी परिसर से दूर रखने और निर्धारित फीडिंग पॉइंट बनाने की मांग भी की थी, लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त की ओर से भी कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, पुलिस आयुक्त को भी कई बार इस समस्या से अवगत कराया है लेकिन उन्होंने भी निवासियों के हित में कोई कार्य नहीं किए, इससे निवासियों में काफी रोष है। हमारी प्रशासन से मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाए, जिससे निवासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed