{"_id":"69a72986c0c3a64f600c374e","slug":"stray-animals-have-increased-the-worries-of-the-farmers-of-village-gharauda-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64218-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लावारिस पशुओं से गांव घरौड़ा के किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लावारिस पशुओं से गांव घरौड़ा के किसानों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन
पक चुकी गेहूं की फसल पर मंडरा रहा नुकसान का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। तिगांव खंड के गांव घरौड़ा में इन दिनों लावारिस पशुओं का आतंक किसानों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। जहां एक ओर गेहूं की फसल पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार खड़ी है, वहीं दूसरी ओर रात के समय खेतों में घुस रहे पशु फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, दिन में तो किसान किसी तरह खेतों की निगरानी कर लेते हैं, लेकिन रात के समय झुंड के रूप में घूम रहे पशु खेतों में घुसकर फसल रौंद देते हैं। कई किसानों की एक से दो बीघा तक की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। फसल के बालियां टूट जाने से उत्पादन पर सीधा असर पड़ रहा है।
कोट्स
इस बार गेहूं की फसल अच्छी तैयार हुई थी और कटाई बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली थी, लेकिन आवारा पशुओं ने खेत में घुसकर काफी हिस्सा खराब कर दिया। रातभर खेतों में जागकर पहरा देना पड़ रहा है, फिर भी पूरी तरह बचाव संभव नहीं हो पा रहा। -सचिन्द्र त्यागी, किसान
विज्ञापन
पशुओं की समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है। प्रशासन और पंचायत को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। -साहिल, किसान