फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stoning of mothers and sons for protesting abuse

Faridabad News: गाली का विरोध करने पर मां-बेटों पर पथराव

Fri, 05 Jan 2024 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Stoning of mothers and sons for protesting abuse
काम पर जाने के दौरान सूर्या विहार में युवक से हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके के सूर्या विहार पार्ट दो में गाली का विरोध करने पर सात-आठ बदमाशों ने मां-बेटों पर ईंट-पत्थर बरसा दिए। घटना में महिला व उसके दो बेटे घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

सूर्या विहार निवासी राजवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया एक जनवरी को बड़ा बेटा रोहित किसी काम से गली से गुजर रहा था। इस दौरान गली में बैठे सूरज, कृष्णा, प्रवीण, सुमित, रिंकी, गोरी व अन्य ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी उसे ईंट से मारने लगे। भाई के साथ मारपीट होती देख छोटा बेटा बीच-बचाव करने आ गया। आरोप है हमलावरों ने उसे एक दुकान में बंद कर दिया और इतना मारा कि वह बेहोश हो गया। बेटों को देखने आई महिला के साथ भी आरोपियों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। घटना में महिला व दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। छुट्टी मिलने के बाद महिला ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed