फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stone pelting on the team that went to catch electricity theft in Etmadpur

एतमादपुर में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर पथराव

Sat, 12 Feb 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting on the team that went to catch electricity theft in Etmadpur
फरीदाबाद। बिजली निगम की टीम ने एतमादपुर गांव में शनिवार सुबह पांच बजे छापा मारा। इस दौरान गुस्साए लोगों ने टीम की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। गनीमत रही कि उस समय गाड़ियों में कोई बैठा नहीं था। टीम ने बिजली चोरी करने वाले 15 प्रॉपर्टी डीलरों पर करीब 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही पथराव करने वालों के खिलाफ बिजली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिजली निगम को सूचना मिली थी कि गांव एतमादपुर में कुछ लोग कॉलोनी बनाकर घरों में सब मीटर लगा कर चोरी से बिजली बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर सब डिवीजन सेक्टर-19, सूरजकुंड और बिजली निगम के विजिलेंस की एक टीम गठित की गई। टीम में एसडीओ शुभम, सूरजकुंड एसडीओ रिषभ कुमार और विजिलेंस एसडीओ हेमंत शर्मा सहित जेई और अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन

टीम ने शनिवार सुबह पांच बजे गांव में छापा मारा। टीम के आने की सूचना मिलते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई। कई लोग अपने घरों में ताला लगाकर फरार गए। वहीं, कुछ लोग चोरी से बिजली चलाते पकड़े गए। एसडीओ शुभम ने बताया कि कुछ प्रॉपर्टी डीलरों (बिल्डर) ने गांव में 40-40 मकान बनाकर कॉलोनी काटी हुई हैं। लोगों के घरों में डीलर ने सब मीटर लगा दिए और अपने मीटर से बिजली बेच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करते थे बिजली चोरी
एसडीओ शुभम ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलरों ने अपने मीटर में बाईपास कर रखे थे। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर से सीधे लाइन जोड़ रखी थी। टीम ने गांव में पहुंच कर सबसे पहले मीटर से कनेक्शन काटा। इसके बाद लोगों के घरों में बिजली जल रही थी। जांच के बाद ट्रांसफार्मर से लाइन को काट कर उसे अपने कब्जे में लिया। जांच में 70 किलो लोड का आकलन हुआ है। इस आधार पर 15 प्रॉपर्टी डीलरों पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ पुलिस में शिकायत दी गई है।

सूझबूझ से टीम को निकाला बाहर
गांव में जैसे ही लोगों ने हंगामा और पत्थरबाजी शुरू की, तो एसडीओ शुभम ने तुरंत कार्रवाई रोककर टीम को गांव से बाहर निकाल दिया। पत्थरबाजी में अधिकारियों की गाड़ियों के शीशे जरूर टूटे लेकिन किसी को चोट नहीं आई। शुभम ने कहा कि गांव में बिजली चोरों के खिलाफ जांच कार्रवाई जारी रहेगी। हालांकि बिजली चोरी के दौरान पहले भी कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed