फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   stone pelt on police in faridabad, injured

बिजली खंभा लगाने के विरोध में पुलिस और जेई पर पथराव

Wed, 29 Jul 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
stone pelt on police in faridabad, injured
फरीदाबाद। धीरज नगर की एक गली में खंभा लगाए जाने से गुस्साई महिलाओं ने बिजली निगम की टीम पर पथराव कर दिया। कर्मियों की शिकायत पर मदद के लिए पहुंची पुलिस टीम पर भी महिलाओं ने पथराव किया। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर मिर्ची का पाउडर भी फेंका। इसमें कई कर्मी घायल हो गए। पल्ला थाना पुलिस ने बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता की शिकायत पर मामला दर्ज कर चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

धीरज नगर की एक गली में 11 हजार केवी की केबल घरों के ऊपर से गुजर रही है। एक उपभोक्ता ने बिजली निगम में उस केबल को हटाने की शिकायत दी। मकान से केबल हटाए जाने को लेकर इसका एस्टीमेट तैयार किया गया था। इसके बाद केबल लाइन गली में खंभा लगाकर उस पर डाली जानी थी। मंगलवार सुबह खेड़ीकलां सबडिवीजन में तैनात कनिष्ठ अभियंता शिवचरण अपने कर्मचारियों के साथ केबल हटाकर उसे खंभे पर लगाने पहुंच गए। उनके साथ बिजली निगम के कर्मचारी और ठेकेदार के मजदूर भी मौजूद थे।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे काम शुरू होते मोहल्ले के लोग भड़क गए। घरों से महिलाएं बाहर आई और उन्होंने काम बंद करवाते हुए निगम कर्मचारियों को वहां से चले जाने को कहा। इसके बाद कर्मियों ने मदद के लिए पल्ला थाने से पुलिस बुला ली। सूचना पर तीन पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को वहां देखते ही महिलाओं ने पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना पल्ला थाने में दी। इसके बाद थाना एसएचओ 20 पुलिसकर्मियों को साथ लेकर पहुंचे और चार महिलाओं रोशनी, अनीता शर्मा, नर्गिश और सविना को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बिजली निगम कर्मचारियों ने केबल बिछाने का काम पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed