फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stolen four lakh rupees by breaking the glass of military personnel's car

Faridabad News: सैन्य कर्मी की कार का शीशा तोड़कर चार लाख चुराए

Wed, 04 Dec 2024 11:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:17 AM IST
विज्ञापन
Stolen four lakh rupees by breaking the glass of military personnel's car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-85 में सैन्य कर्मी की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने चार लाख रुपये चुरा लिए। पीड़ित की शिकायत पर खेड़ीपुल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को पर्वतीय कॉलोनी निवासी संदीप कुमार ने शिकायत देकर बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत हैं। सोमवार दोपहर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की एनआईटी शाखा से चार लाख रुपये निकाले थे। उन पैसों को लेकर कार से सेक्टर-85 पहुंचे थे। सेक्टर-85 में सरिया खरीदकर पैसे कारोबारी को देने थे। उससे पहले सेक्टर-85 में कार सड़क किनारे खड़ी करके एक कारोबारी को पिलर की डिजाइन देने चले गए। जब 15 मिनट बाद वापस आए तो देखा उनकी कार का शीशा टूटा था। कार की पिछली सीट पर रखा बैग गायब था। उस बैग में चार लाख रुपये थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed