{"_id":"65f49047a63e86b4e8058322","slug":"stolen-cash-jewelery-and-bike-by-breaking-locks-of-houses-faridabad-news-c-24-1-snoi1004-105244-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मकानों के ताले तोड़कर नकदी, जेवरात व बाइक चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मकानों के ताले तोड़कर नकदी, जेवरात व बाइक चुराई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में चोरी की वारदात निरंतर जारी है। अब अलग-अलग स्थानों पर दो मकानों से लाखों की नकदी व जेवरात चोरी हो गई। दोनों परिवार शादी में गए थे। वहीं दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। कैंप व शहर थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अभी तक पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है।
कैंप थाना में कार्यरत जांच अधिकारी सुभाष के अनुसार भगत जी कॉलोनी निवासी गीता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने परिवार के साथ इस्लामाबाद पलवल में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मकान के ताले लगाकर गई थी। रात में करीब एक बजे के आसपास वापस घर आई तो देखा कि उनके दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे, अंदर जाकर देखा तो अलमारी व संदूक के भी ताले टूटे हुए थे। उन्होंने जब सामान की जांच की तो 45 हजार रुपये नकद व लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। दूसरे मामले में सांवल विहार निवासी संदीप ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बहन मंजू जवाहर नगर कैंप में रहती है और अपने परिवार के साथ भिवानी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। उसके पास मंजू का फोन आया कि उनके मकान में चोरी हो गई है। वह मौके पर पहुंचा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। जिसकी सूचना उसने 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसकी बहन के मकान के ताले तोडक़र चोर अलमारी व बेड से दो लाख रुपए नकद व लाखों रुपए के जेवरात चोरी करके ले गए। तीसरे मामले में श्याम नगर निवासी दलीप कुमार बिंदल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बस स्टैंड मार्केट में दुकान है। दुकान के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।