Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stepfather smothered a three year old child then seeing child was still breathing he slit his throat

सौतेले पिता की बर्बरता: तीन साल के मासूम का मुंह-नाक दबाया, फिर सांस चलती देख काट दिया गला; सामने आई वजह

Wed, 24 Jun 2026 10:56 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Wed, 24 Jun 2026 10:56 PM IST
सार

सौतेले पिता सुशांत ने 21 जून को तीन वर्षीय आदित्य की हत्या कर दी। उसने पहले बच्चे का नाक-मुंह दबाया, फिर चाकू से गला रेता। जांच में सामने आया कि सुशांत बच्चे को लेकर पत्नी सुधा से विवाद करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Stepfather smothered a three year old child then seeing child was still breathing he slit his throat
लूडो खेलते-खेलते बनाई हत्या की साजिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के शिव दुर्गा विहार में तीन वर्षीय आदित्य की हत्या के मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सौतेले पिता सुशांत ने 20 जून को ही बच्चे की हत्या करने का मन बना लिया था। वारदात से एक रात पहले तक वह परिवार के साथ सामान्य व्यवहार करता रहा और आधी रात के बाद करीब दो बजे तक लूडो खेलने व अंताक्षरी खेलते रहा। परिवार के किसी सदस्य को उसकी खौफनाक मंशा की भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन
Trending Videos

सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने बताया कि सुशांत दिल्ली में मोबाइल रिपेयरिंग का काम सीख रहा था। वह अपनी पत्नी सुधा के साथ दो-तीन दिन पहले शिव दुर्गा विहार आया था। जांच में पता चला है कि बच्चे को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सुशांत नहीं चाहता था कि सुधा अपने पहले पति से हुए बेटे आदित्य से मिलने बार-बार मायके जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि 21 जून की सुबह करीब आठ बजे सुशांत ने सो रहे मासूम की नाक और मुंह दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। कुछ देर बाद जब उसे लगा कि बच्चे की सांस अभी चल रही है, तो वह रसोई से चाकू उठा लाया और आदित्य का गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद को सामान्य दिखाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

गौरतलब है कि 21 जून को शिव दुर्गा विहार स्थित मकान में आदित्य का खून से लथपथ शव मिला था। शुरुआत में पुलिस कई एंगल से जांच कर रही थी, लेकिन अपराध शाखा सेक्टर-16 की जांच में सौतेले पिता की भूमिका सामने आ गई। पुलिस आरोपी को  गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed