फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stepfather slit the innocent child's throat and killed him.

Faridabad News: सौतेला बाप ने की थी मासूम की गला रेतकर हत्या

Tue, 23 Jun 2026 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Stepfather slit the innocent child's throat and killed him.
बच्चे से मिलने मां के मायके जाने पर रहता था विवाद, तीन वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या के मामले का खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिव दुर्गा विहार में तीन वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके सौतेले पिता को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बच्चे को पसंद नहीं करता था और इसी वजह से उसकी मां के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। मां का बार-बार अपने बेटे से मिलने के लिए मायके आना-जाना भी आरोपी को नागवार गुजरता था।

सूरजकुंड थाना क्षेत्र के शिव दुर्गा विहार में 21 जून को तीन वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले में बच्चे के नाना श्रीराम की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने जांच के दौरान बच्चे के सौतेले पिता सुशांत निवासी एसजीएम नगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि सुशांत ने करीब एक वर्ष पहले सुधा से प्रेम विवाह किया था। सुधा के पहले पति से यह तीन वर्षीय बेटा था।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आरोपी बच्चे को पसंद नहीं करता था। सुधा अक्सर अपने बेटे से मिलने के लिए मां के घर आती-जाती थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। घटना से दो-तीन दिन पहले सुशांत अपनी पत्नी के साथ शिव दुर्गा विहार आया था। पुलिस के अनुसार 21 जून की सुबह मौका पाकर उसने चाकू से बच्चे का गला रेत दिया और वारदात को अंजाम दे दिया। गौरतलब है कि वारदात के बाद बच्चे का शव घर में खून से लथपथ हालत में मिला था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed