{"_id":"697bb3493269140d3f044e84","slug":"stepfather-arrested-on-charges-of-murdering-the-child-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61546-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बच्चे की हत्या के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बच्चे की हत्या के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस टीम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना इलाके में 2 साल के बच्चे की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी 36 साल का रनबीर सिंह यूपी के हाथरस का मूल निवासी है। वो यहां सीकरी मोहल्ला रोड पर रहता है। पत्नी की पहली शादी से हुए 3 बच्चों से आरोपी नफरत करता था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर सीकरी चौकी की पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। सेक्टर-58 थाना में ये एफआईआर 25 जनवरी को दर्ज हुई थी। सौतेले पिता पर 2 साल के बेटे को जमीन पर पटक पटक कर हत्या करने का आरोप लगाया गया। मामले में जांच करते हुए पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी रनबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि नवम्बर 2025 में आरोपी ने एक महिला के साथ शादी की थी। महिला के पहले पति से 3 बच्चे हैं। आरोपी बच्चों से नफरत करता था और इसी के चलते उसने बच्चों को रास्ते हटाने की योजना बनाई। 25 जनवरी को शाम के समय 2 साल के बच्चे को घर से बाहर ले गया और किराए के कमरे से कुछ दूरी पर ले जाकर नीचे पटक-पटक कर बच्चे की हत्या कर दी। फिर घर जाकर बता दिया कि बच्चा सीढि़यों से गिर गया।